बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

Location: Meral


मेराल (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात हासनदाग गांव के केवाल टोला स्थित जुड़वाणिया नाला ट्रांसफार्मर से ढोड़वाही नाला तक लगे बिजली पोलों से विद्युत तार चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया दुखन चौधरी ने लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। बताया जाता है कि चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए कई बिजली पोलों से तार काटकर अपने साथ ले गए।
शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने पोलों से तार गायब देखा तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई। तार चोरी होने के कारण क्षेत्र के कई किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। विशेष रूप से चल रहे धान रोपनी कार्य पर इसका असर पड़ा है, जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है।
बिजली विभाग का पक्ष:
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!