बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर

नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खोढी गांव निवासी राम शेवक यादव के पुत्र सतेंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि घायलों में राजू कुमार यादव उम्र 30 वर्ष सहित तीन अन्य व्यक्तियों का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के खोढी गांव से सभी व्यक्ति ब्रेजा कार पर सवार होकर गढ़वा जिला के रमकंडा बारात में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह उधर से वापस घर लौटने के क्रम में नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई।जिसमें कार पर सवार सत्येंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!