छतरपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक, अपराधी हों गिरफ़्तार: व्यवसायी संघ

Location: पलामू

अपराध रोकने के लिए छतरपुर विकास मंच, व्यवसायी संघ और फुटपाथ विक्रेता संघ ने एसडीपीओ से की मुलाक़ात

मेदिनीनगर।पलामू छतरपुर में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से लोगो में दहशत व्य्याप्त है, कब कौन अपराधियों का निशाना बन जाए इसका डर लोगों को सताने लगा है।जी हां छतरपुर में जिस तरह से हत्या, चोरी और डकैती जैसी कई घटनाओं को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालिया दिनों स्वर्ण व्यवसायी अशोक सोनी के दुकान का शटर का ताला तोड़कर लगभग चालीस लाख की चोरों ने चपत लगाई है। कुछ दिन पहले भी चोर उनसे चिरु के पास लाखों के आभूषण लूट चुके हैं। हालांकि पुलिस ने चोरी का कुछ आभूषण बरामद करने और कुछ अपराधियों को पकड़ने में सफल रही है। आपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर छतरपुर विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता चुनमून, व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद और फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष गौतम सागर के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने छतरपुर के एसडीपीओ अवध यादव से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि छतरपुर में हुए चोरी, हत्या और लूट की घटनाओं का उद्भेदन पुलिस शीघ्र करे ताकि व्यवसायी और आमलोग चैन की सांस ले सकें। सौंपे गए ज्ञापन में अशोक सोनी, बृजबिहारी सोनी, महेश सोनी, कमलेश सोनी, दिनेश सोनी के साथ हुए आपरधिक घटनाओं की भी जानकारी दी गयी है। साथ ही गत वर्ष घटे शुभम गुप्ता और सन्तोष गुप्ता हत्याकांड के रहस्योद्घाटन की भी मांग की गई है। मांगपत्र में यह भी कहा गया है कि लगभग दो महीनों में एक दर्जन से भी ज्यादा घरों को चोरों ने निशाना बनाया है, लेकिन अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। लोगों ने एसडीपीओ से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में छतरपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरविंद चुनमून ने कहा कि प्रशासन अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करे ताकि शहर में अमन चैन कायम रहे, दिनदहाड़े हुए कई बआपरधिक घटनाओं से।लोगों में दहशत है। वहीं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कहा है कि आपराधिक घटनाएं नहीं रुकी तो नगर के व्यवसायी आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।एसडीपीओ ने प्रतिनिधीमण्डल को आश्वस्त किया कि सभी अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे, पुलिस पूरी तत्परता के साथ अनुसंधान में जुटी है, कई सफलताएं पुलिस को मिली भी हैं।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अरविन्द चुनमून, वीरेंद्र प्रसाद, गौतम सागर, अशोक सोनी, बृजबिहारी सोनी, रितेश सोनी, विशाल सिंह, मुकेश, राकेश, मनोज सोनी, अयोध्या प्रसाद, महेश सोनी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!