बायो वेस्ट फेंकने पर सिटी हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत प्रशासन ने अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के गलत निपटान पर सख्त रुख अपनाते हुए सिटी हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल के सामने जैविक कचरा फेंके जाने की शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर के बाहर बायो वेस्ट पाए जाने पर इसे बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन माना गया।
जांच के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सिटी हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट का खुले में निस्तारण करना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!