बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाने की अपील

Location: Bhavnathpur

गढ़वा :भवनाथपुर। 17 जून को बकरीद शांतिपूर्वक मनाने को ले थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक कि गई।शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने की।बैठक में प्रखंड के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की लोगों से अपील की गयी।बैठक में मौजूद विभिन्न हिंदू संगठन और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें एक दूसरे के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। बकरदी पर्व पर असमाजिक तत्वों पर पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि बकरीद को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।लगातार लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। सभी लोग आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनायें। कहा कि किसी भी सूरत में अफवाह फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।बैठक में एसआई प्रदीप उरांव, एएसआई निरंजन शर्मा, नारायण प्रसाद यादव, संतोष सिंह,भवनाथपुर पंचायत मुखिया बेबी देवी, अनिल चौबे,समाजसेवी महेंद्र पासवान, पूर्व मुखिया अब्दुल अंसारी,वरुण बिहारी यादव, जमरूद्दीनअंसारी,अख्तर अंसारी, हरिकृष्ण साह, प्यारे मोहम्मद अंसारी, शमशाद अंसारी, रहीम शेख, इंद्रजीत गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!