बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर (गढ़वा) में बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार की शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने की। बैठक में भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का निर्णय लिया गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है तथा सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। त्योहार के दौरान प्रशासन सभी संवेदनशील स्थानों पर पूरी तरह अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए होते हैं और सभी लोगों को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए।
बैठक में हजारी प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, शमीम खान, तस्लीम खान, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार राम, पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, महमूद आलम जूनियर, अमर राम सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!