राहुल रंजन मिश्रा को रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर नियुक्ति

Location: Meral

मेराल प्रखंड क्षेत्र के अकलवानी गांव निवासी अशोक मिश्रा के छोटे पुत्र राहुल रंजन मिश्रा उर्फ कुणाल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पद पर नियुक्ति पत्र मिला है। नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाते हुए बधाई दे रहे हैं।
राहुल रंजन मिश्रा के पिता अशोक मिश्रा ने बताया कि राहुल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा गढ़वा के आर के पब्लिक स्कूल से दसवीं तक हुई। इसके बाद उसने लखनऊ के आजाद इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक के बाद वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा रहा। उसकी मेहनत का परिणाम है कि भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर उसका चयन हुआ और नियुक्ति पत्र मिला।
जानकारी के अनुसार राहुल रंजन मिश्रा की मां का निधन गंभीर बीमारी के कारण बचपन में ही हो गया था। इसके बावजूद पिता अशोक मिश्रा और बड़े भाई आशीष मिश्रा ने उसका पालन-पोषण और पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। राहुल की सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी है।
बधाई देने वालों में धनंजय मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, ज्ञानरंजन मिश्रा, अखिलेश चौबे, प्रीतम चक्रवर्ती, कमल किशोर चौबे, ओंकार तिवारी उर्फ बंटी, अतुल कुमार पांडे, अमित पाठक, विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, रंजीत कुमार चौबे, धर्मेंद्र मेहता सहित कई लोग शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

    कांडी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

    बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय

    बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय

    मतदान केंद्रों पर चस्पा हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सूची

    बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

    बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल रंजन मिश्रा को रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर नियुक्ति

    राहुल रंजन मिश्रा को रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर नियुक्ति

    सरस्वतिया-तिलैया नदी पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान की बनी रणनीति

    सरस्वतिया-तिलैया नदी पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान की बनी रणनीति
    error: Content is protected !!