फोरलेन पर सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम – मुआवजे की मांग पर हंगामा

Location: Ramana

रमना प्रतिनिधि:
रांची–वाराणसी फोरलेन पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टंडवा निवासी सूरज कुमार पासवान (28 वर्ष) पुत्र शंकर पासवान की मौत हो गई। बताया गया कि मध्य विद्यालय बहियार खुर्द के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रमना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल सूरज को गढ़वा सदर अस्पताल भेजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब बारह बजे आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने शव को टंडवा मोड़ फोरलेन पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

सूचना पर सीओ विकास पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद करीब एक बजे जाम हटाया गया

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित कुमार वर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, पूर्व मुखिया गुलाम अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!