छात्राओं को साइबर अपराध व अंधविश्वास से सतर्क रहने की दी गई सलाह – थाना प्रभारी ने कहा, समस्या बताने में न झिझकें

कांडी प्रतिनिधि:
कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने मंगलवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कांडी की नवमीं और दशवीं कक्षा की छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध, अंधविश्वास और भूत-प्रेत जैसी भ्रांतियों से सतर्क रहने की सलाह दी।

थाना प्रभारी ने कहा कि यदि विद्यालय आने-जाने के क्रम में कोई मनचला व्यक्ति परेशान करने की कोशिश करे, तो छात्राएं बिना झिझक अपने अभिभावक या सीधे उन्हें इसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने छात्राओं से यह भी अपील की कि वे अपने घर के सदस्यों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाई जा सके।

थाना प्रभारी ने इस अवसर पर छात्राओं को पठन-पाठन संबंधी जानकारियाँ और प्रेरक सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन साहू, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मुखिया फंड से लगाए गए खराब चापानलों की मरम्मत शुरू

    बकरीद को लेकर मझिआंव, बरडीहा और कांडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील”

    बकरीद को लेकर मझिआंव, बरडीहा और कांडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील”

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शुरू हुई शीतल पेयजल व्यवस्था”

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शुरू हुई शीतल पेयजल व्यवस्था”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त
    error: Content is protected !!