प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई का विडियो वायरल में उपयोग किए गए मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर :-

पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त रस्सा एवं घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त कर लिया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को थाना में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि बिलासपुर में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के द्वारा रस्सा से बांध कर पिटाई किये जाने एवं पिटाई से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पुअनि जितेंद्र कुमार, सअनि प्रेमदान लकड़ा एवं पुलिस बल ने बिलासपुर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने, वीडियो बनाने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में चार लोगों दिलीप कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा एवं सुखदेव विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चारों लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि बिलासपुर की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर इस तरह के मामले सामने आते हैं तो लोग सबसे पहले गांव के मुखिया, बीडीसी एवं पुलिस को तत्काल सूचना दें। एसडीपीओ ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल वासियों से अपील करते हुये कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में इस तरह की घटना होने पर वे पुलिस को तत्काल सूचना दें, पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!