प्रभारी सब पर भारी” — बकाया मानदेय के लिए रसोइया से मांगे तीन हजार रुपए, प्रधान से लेकर विधायक तक लगाई गुहार

Location: सगमा


सगमा, गढ़वा।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिमा वर्मा पर रसोइया से मानदेय भुगतान के एवज में तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। यह मामला विद्यालय की रसोइया संगीता देवी ने उठाया है, जिन्होंने इसे लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक गुहार लगाई है।

संगीता देवी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से आती हैं और अनिमा वर्मा द्वारा उनसे दस माह की बकाया मानदेय के भुगतान के लिए तीन हजार रुपए की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और अप्रैल महीने में स्कूल से हटा दिया गया।

रसोइया ने इस संबंध में एसएमसी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, विधायक अनंत प्रताप देव, और जिला शिक्षा अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। बावजूद इसके, अब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है।

मंगलवार को इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख अजय शाह विद्यालय पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रसोइया का आरोप सही प्रतीत होता है लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिमा वर्मा किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हैं। प्रमुख ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को उपायुक्त और अन्य वरीय अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और इस महिला को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!