Location: Garhwa
गढ़वा : एन.एच. प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर में सत्र 2024-25 के ADCA कोर्स का सर्टिफिकेट वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी एवं प्रबंध निदेशक खालिद अशरफ ने किया।
इस अवसर पर निदेशक ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान में कुल 80 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। इसमें प्रथम स्थान आदिल राजा, द्वितीय स्थान रिंका कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। इन्हें सील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक खालिद अशरफ, निश्चल तिवारी, प्रियंका कुमारी, लवली केसरी, आरती कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।














