पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आगलगी के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

Location: Garhwa

गढ़वा मेराल: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को हासनदाग गांव में आगलगी से प्रभावित तीन परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक मदद देने के साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बता दें कि बुधवार को बदन चौधरी के घर में अचानक आग लग गई, जिससे उनके घर के साथ-साथ कृष्णा चौधरी और सोमारू चौधरी के घर और सारे सामान जलकर राख हो गए। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल हासनदाग गांव पहुंचकर पीड़ितों के घर का मुआयना किया। उन्होंने देखा कि अग्निकांड में घर और उसके सभी सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे।

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्हें तत्काल 15 हजार रुपए की नगद मदद दी और कहा कि वे इस विकट परिस्थिति में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने मेराल बीडीओ से फोन पर बात की और पीड़ित परिवारों को अंबेडकर आवास आवंटित करने तथा आपदा राहत से सहायता दिलाने की बात की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और तीन परिवारों की वर्षों की मेहनत आग में जलकर राख हो गई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

मौके पर झामुमो नेता जवाहर पासवान, शंभू राम, सुनील कुमार गौतम, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!