पुलिस से डर नहीं, भरोसा जरूरी: टाउन थाना मेदिनीनगर ने छात्राओं को कराया थाना भ्रमण, दी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी

Location: पलामू


मेदिनीनगर। पलामू जिले की छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में मेदिनीनगर टाउन थाना ने एक महत्वपूर्ण पहल की। सोमवार को केजी सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मेदिनीनगर की नौवीं कक्षा की छात्राएं थाना परिसर पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई और थाना का भ्रमण कराया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वे स्कूल-कॉलेज जाकर विशेष रूप से छात्राओं को पुलिस से संबंधित जानकारी दें, ताकि आपात स्थिति में वे निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकें और डायल 112 जैसी सेवाओं का प्रभावी उपयोग कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान टाउन थाना प्रभारी शाह इंस्पेक्टर श्री देवव्रत पोद्दार ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराध की सूचना पर पुलिस की तत्परता, आरोपी की गिरफ्तारी और हिरासत की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रैक्टिकल रूप में समझाया।

छात्राओं ने इस अनुभव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पहले उन्हें पुलिस से डर लगता था, लेकिन थाना भ्रमण और जानकारी मिलने के बाद अब उन्हें पुलिस अपना संरक्षक महसूस होती है।

उन्हें डायल 112 सेवा, ऑनलाइन एफआईआर की प्रक्रिया, और पुलिस द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले हथियारों, विशेषकर पिस्टल की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को जलपान कराया गया और उनके साथ आए शिक्षकों को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। यह प्रयास न केवल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि नई पीढ़ी को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!