पिता के सपनों को संजीव ने दी उड़ान, जेएसएससी परीक्षा में पाई सफलता

Location: Garhwa

गढ़वा। सदर प्रखंड के रंका बौलिया पंचायत के कामता गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र नाथ पांडेय के तृतीय पुत्र संजीव कुमार पांडेय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने पिता के सपनों को साकार किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

संजीव ने बताया कि पिता की हार्दिक इच्छा थी कि वे शिक्षक बनकर समाज सेवा करें। उन्होंने कहा, “अफसोस है कि इस सफलता के मौके पर पिता जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विश्वास और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज मैं इस मुकाम तक पहुंच सका।”

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई दिलीप कुमार पांडेय (रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर) और छोटे भाई प्रदीप कुमार पांडेय (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) को देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

गांव और आसपास के लोग गर्व से कह रहे हैं कि एक छोटे किसान के तीनों पुत्र सरकारी सेवा में पहुंच गए, इससे बड़ा गौरव उस पिता के लिए कुछ और नहीं हो सकता। इस अवसर पर अमित कुमार पांडेय, रवि कांत सिंह, राजेश कुमार पांडेय, संजीव शर्मा, शशि कांत पांडेय, कन्हैया तिवारी, अरविंद पांडेय, प्रवीण पांडेय, प्रवीण दुबे, सुधीर पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!