पहले ही प्रयास में नीट-2026 में 534 अंक, मेराल के मनीष यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र मनीष यादव ने नीट-2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में 534 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मनीष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। डॉक्टर बनने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और कठिन परिश्रम के साथ तैयारी की। पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उन्होंने अपने एमबीबीएस डॉक्टर बनने के सपने को नई दिशा दी है। अब उनका लक्ष्य मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर एक कुशल चिकित्सक बन समाज की सेवा करना है।
सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं गांव के लोगों ने भी इसे लातदाग के लिए गौरव का क्षण बताते हुए मनीष को बधाई दी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मनीष यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मनीष आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर गांव, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
मनीष यादव की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल
    error: Content is protected !!