ब्रेकिंग न्यूज़: पलामू में सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 10 घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू जिले के लेस्लीगंज अनुमंडल अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बेदानी मोड़ के पास एक पिकअप वैन और यात्री बस की आमने-सामने की टक्कर में हुई।

सुत्रों के अनुसार मृतकों में दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए दस लोगों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस एक बारात लेकर मनातू से सतबरवा जा रही थी। मृतकों की पहचान चंदन कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और विक्की कुमार के रूप में हुई है। ये सभी पास के गांव चुनका के निवासी थे और युवावस्था में थे।

उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटना के बाद बस पलट गई थी, जिससे यातायात प्रभावित हो गया था। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से रास्ता साफ कराया गया और आवागमन बहाल किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!