मझिआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार अचानक हुए बेहोश, रेफरल अस्पताल में भर्ती

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि)। मझिआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार गुरुवार की सुबह अचानक अपने आवास में बेहोश हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार सुबह करीब 9:30 बजे अपने विवाह मंडप स्थित आवास में नाश्ता कर रहे थे, तभी वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ और डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

करीब दो घंटे के उपचार के बाद वे आंशिक रूप से होश में आए और आंखें खोलीं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज रेफरल अस्पताल में ही जारी है। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि शैलेश कुमार की शादी हाल ही में अप्रैल महीने में हुई थी।

शैलेश कुमार की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सीटी मैनेजर, प्रधान सहायक अनुप कुमार, नाजिर अमित पाठक, विकास सिंह, राम कुमार उपाध्याय, अभियंता उमाकांत, संदीप कुमार, विकास पांडेय सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!