नामधारी कॉलेज के एनसीसी कैडेट देशसेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना

Location: Garhwa

गढ़वा : श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा के 41 एनसीसी कैडेट शनिवार सुबह 9 बजे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बस द्वारा रवाना हुए। यह शिविर 24 मई से 2 जून 2025 तक 44 झारखंड बटालियन एनसीसी, डाल्टनगंज के तत्वावधान में जिला स्कूल, डाल्टनगंज में आयोजित हो रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार पाण्डेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि “एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रयोगशाला है, जहाँ अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का विकास होता है।” उन्होंने कहा कि कैडेटों ने सदैव कॉलेज का नाम रोशन किया है और यह प्रशिक्षण शिविर उनके सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

गौरतलब है कि हाल ही में 26 जनवरी 2025 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस परेड समारोह में कॉलेज की एनसीसी टुकड़ी ने सीनियर अंडर ऑफिसर सूरज कुमार तिवारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन ने सूरज कुमार तिवारी को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया था, जबकि महाविद्यालय प्रशासन ने भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान जताया।

डॉ. पाण्डेय ने शिविर के लिए रवाना हो रहे सभी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!