झामुमो सरकार की नीतियों पर भाजपा की तीखी आलोचना, विकास पर सवाल उठाए

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि झामुमो सरकार गांव-गांव शराब की दुकानें खोलकर झारखंड को बर्बाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को ठीक करना था, वहीं सरकार युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रही है।

रितेश चौबे ने कहा, “झामुमो सरकार झारखंड के विकास के बजाय विनाश करने में लगी हुई है। गरीब जनता दिनभर मेहनत करती है, लेकिन शाम को शराब पीकर अपनी मेहनत का परिणाम खत्म कर देती है। मुख्यमंत्री का सोच झारखंड के उत्थान के बजाय पतन की ओर ले जा रहा है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि गांवों में शराब की दुकानें खुलने से असमाजिक तत्व बढ़ेंगे और अपराधों में वृद्धि होगी। रितेश चौबे ने सरकार पर छात्रों और युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में विफल रहने का आरोप भी लगाया, जिससे उनका विकास रुक गया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशनधारियों को कई महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है। बालू की कमी के कारण प्रधानमंत्री आवास भी बन नहीं पा रहे हैं। पूरे झारखंड में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है।

रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में किसी विभाग के पास फंड नहीं है और अधिकारी काम के नाम पर फंड की कमी की शिकायत करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से तुरंत सुधार की मांग की, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता जनहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस मौके पर भाजपा के नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
    error: Content is protected !!