नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Location: Manjhiaon

मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी चंदन कुमार पासवान को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सलगा गांव निवासी सीताराम पासवान का 30 वर्षीय पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद उसे बरडीहा थाना लाया गया, जहां से रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के उपरांत सोमवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी नए एवं पुराने मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि अपहृत लड़की की मां द्वारा बरडीहा थाना कांड संख्या 70/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि वह युवती के साथ गुजरात में रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    200 सप्ताह पूर्ण होने पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

    200 सप्ताह पूर्ण होने पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

    नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल

    रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल
    error: Content is protected !!