रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। भीषण गर्मी के बीच इंसानियत ट्रस्ट ने मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सोमवार को नगर उंटारी रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रस्ट के युवाओं ने करीब 200 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन और शीतल जल का वितरण किया। इस पहल से जरूरतमंदों को राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
भोजन प्राप्त करने वाले बुजुर्गों एवं यात्रियों ने ट्रस्ट के सदस्यों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सहायता करना सराहनीय कार्य है। लोगों ने युवाओं की इस पहल को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष उज्ज्वल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करना है। उन्होंने बताया कि आगे भी ट्रस्ट की ओर से इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर शुभम शर्मा, मनीष कुमार, भारती रंजन विश्वकर्मा, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, अमित जायसवाल, रोशन कुमार सहित कई युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। मानवता और सेवा की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!