नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर मीडिया कोषांग की समीक्षा बैठक, निगरानी पर दिया गया जोर

Location: Garhwa



गढ़वा।
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली खबरों पर सतत निगरानी तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि की अध्यक्षता में मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल तथा एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) सेल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी ने नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान समाचारों, विज्ञापनों एवं सोशल मीडिया कंटेंट पर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है, ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित अथवा प्रसारित होने वाली प्रत्येक खबर पर कड़ी नजर रखी जाए तथा पेड न्यूज, भ्रामक सूचनाओं अथवा आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सामग्री पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके लिए मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल तथा एमसीएमसी सेल के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिला जनसंपर्क कार्यालय, गढ़वा में स्थापित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही निर्वाचन से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं का समय पर एवं तथ्यात्मक प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
नोडल पदाधिकारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी सजगता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!