धरती डोलवा में प्रेम विवाह के विरोध में महापंचायत, समाज से बहिष्कार का निर्णय

Location: सगमा


विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरती डोलवा स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को अपराह्न 11 बजे महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से ग्रामीण जुटे।

महापंचायत का आयोजन उस घटना को लेकर किया गया, जिसमें एक चार बच्चों की मां और चार बच्चों के पिता ने विवाह कर लिया। दोनों पहले से विवाहित थे और एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया गया कि उन्होंने किसी मंदिर में जाकर विवाह रचाया और सोशल मीडिया पर उसका प्रचार भी किया, जिससे यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

महिला के पति महेंद्र कुमार पासवान ने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और अंततः धरती डोलवा गांव के निवासी संजय पासवान से विवाह कर ली। मामला सामने आने के बाद समाज के लोगों ने इसे अनुशासनहीनता और सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन मानते हुए महापंचायत बुलाई।

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि ऐसे कृत्यों को समाज में किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और समाज ऐसे लोगों से खुद को अलग कर लेगा। पंचायत में यह भी कहा गया कि समाज को अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन के दायरे में रहकर ही चलना होगा। महापंचायत में संजय पासवान से सामाजिक दूरी बनाए रखने का सामूहिक निर्णय लिया गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!