दूल्हा को चश्मा पहनाने को लेकर मामा से विवाद, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; परिजनों में मचा कोहराम

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड में एक शादी समारोह के दौरान चश्मा पहनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक बाराती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा दक्षिणी गांव निवासी धर्मन यादव के घर से डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव स्थित लक्ष्मण यादव के यहां बारात गई थी। नाश्ता-पानी के बाद जनवासा में दूल्हा दीपक यादव के पास दोस्तों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दूल्हे के मामा रविंद्र यादव उसे चश्मा पहनाने का प्रयास कर रहा था जबकि दूल्हा चस्मा पहनने से बार बार इंकार कर रहा था वही उपस्थित सोनडिहा गांव निवासी मृतक मुकेश यादव ने कहा की जब दूल्हा चस्मा पहनने से इंकार कर रहा है तो जबरजस्ती चश्मा पहनना क्या जरूरी है इतना सुनने के बाद रविंद्र तथा मुकेश के बीच झगड़ा सुरु हो गया मौके पर उपस्थित बारातियों ने दोनो के बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया मगर कुछ देर बाद मुकेश को अकेला देखकर रविंद्र ने उस पर टूटू पड़ा देखते ही देखते जनवास स्थल रन छेत्र का रूप धारण कर लिया रविंद्र ने मुकेश को इतना मारा की मुकेश बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल रविंद्र को डंडई अस्पताल ले जाने लगे की रास्ते में ही मुकेश का दम टूट गया इस घटना के बाद बरात में अफरा तफरी का माहौल हो गया ।
जैसे ही रात में मुकेश का शव गांव पहुंचा पूरे गांव सोक में डूब गया जबकि घर में कोरम मच गया घर वालो ने तत्काल धुरकी थाना पहुंचकर रविंद्र यादव पुत्र कामेश्वर यादव ग्राम धूमा थाना विन्धम गंज सोनभद्र पर जान से मारने की तहरीर दिया इस सूचना के बाद धुरकी पुलिस सोनडिहा गांव पहुंचकर पंचनामा कर बाद अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है इधर धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया की मृतक के घर वालो के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर अनुसंधान की करवाई किया जा रहा है अभयुक्त बहुत जल्द शालाखो के पीछ होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!