बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद, जमकर मारपीट; दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

Location: Manjhiaon

बरडीहा प्रखंड में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा की पुत्री की बारात 25 अप्रैल को आई थी। द्वार पूजा के समय डीजे पर गाना बजने के दौरान डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इस मारपीट में एक पक्ष के चंदन विश्वकर्मा का सिर फट गया और वह घायल हो गया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष से चंदन विश्वकर्मा ने केस कांड संख्या 19/26 के तहत संजय विश्वकर्मा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है।
वहीं दूसरे पक्ष से संजय विश्वकर्मा ने केस कांड संख्या 20/26 के तहत चंदन विश्वकर्मा एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्ष ओबरा गांव के ही निवासी हैं और आपस में घराती बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!