दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताया शोक

Location: Garhwa


विजय ठाकुर द्वारा जारी किया गया दुर्लभ तस्वीर

गढ़वा। झारखंड आंदोलन के नायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कोयला मंत्री और तत्कालीन राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुजी को शत-शत नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विजय ठाकुर ने कहा कि झारखंड और देश ने एक महान आदिवासी नेता को खो दिया है। गुरुजी उनके राजनीतिक गुरु ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य अभिभावक और पथ प्रदर्शक भी थे। उन्होंने बताया कि गुरुजी के नेतृत्व में उन्होंने मात्र 23 वर्ष की उम्र से ही झारखंड आंदोलन में तन, मन और धन अर्पित करते हुए वर्ष 1990 से गढ़वा जिला में झामुमो का जनाधार मजबूत करने और आंदोलन को धार देने का काम किया। गुरुजी का हर आदेश उनके लिए सर्वोपरि था और हर आंदोलन और कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जब जिला प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ प्रताड़ना होती थी, तो गुरुजी स्वयं डीआईजी और एसपी को झामुमो के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करने का निर्देश देते थे और आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ाते रहते थे।

विजय ठाकुर ने गुरुजी द्वारा दिए गए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब अधिकारियों द्वारा आम जनता के कार्यों में लापरवाही की शिकायत की जाती थी, तो गुरुजी कहा करते थे कि “प्रखंड और अंचल कार्यालयों के इर्द-गिर्द रहा करो, और अगर कोई गरीब जनता काम न होने के कारण निराश लौट रहा हो, तो उसे लेकर अधिकारी के पास जाओ और पूछो कि काम क्यों नहीं हो रहा।” इस मूलमंत्र को आधार बनाकर उन्होंने जनसेवा के साथ झामुमो का प्रचार भी किया।

उन्होंने कहा कि गुरुजी के निधन से पूरे राज्य विशेषकर झारखंड आंदोलनकारियों को गहरा आघात पहुंचा है। अब हम अपनी व्यथा किससे कहेंगे, अब हम सब अनाथ हो गए हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!