दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

Location: Garhwa


गढ़वा। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली दानरो नदी में कचरा डंप किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने नगर परिषद को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नदी निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी किनारे कचरा डंपिंग को अत्यंत खेदजनक बताते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि दानरो नदी पुल से छठ घाट बाईपास सरस्तीया नदी के संगम क्षेत्र के समीप, मुक्ति धाम के पास शहर का अधिकांश कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नदियों में कचरा फेंकना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार नदियों और जलस्रोतों में कचरा फेंकना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नदी किनारे कूड़ा डंप किया जाना चिंताजनक है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए वैकल्पिक और उपयुक्त स्थान का उपयोग किया जाए।
उन्होंने निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के तहत विकसित डंपिंग यार्ड का उपयोग सुनिश्चित करने तथा वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, क्योंकि स्वच्छ नदियां ही स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!