ड्रोन से ट्रैक कर जंगलों में मारा छापा, 10 कुंटल अवैध शराब नष्ट – एसडीएम की मिशन नशामुक्ति कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को मेराल के दुलदुलवा गांव और आसपास के जंगलों में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह विशेष अभियान पुलिस, उत्पाद विभाग, वन विभाग और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें ड्रोन कैमरे की मदद से जंगलों में छुपे अवैध शराब के ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।

इस अभियान में करीब 10 कुंटल अर्धनिर्मित महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि चार शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं। कुछ ड्रम और कंटेनर जमीन के नीचे गाड़े गए थे, जिन्हें खुदाई कर निकाला गया। साथ ही कई घरों में सघन छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की गई।

एसडीएम ने बताया कि यह इस सप्ताह की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पहली बार ड्रोन कैमरे का प्रयोग कर जंगलों में छिपे ठिकानों को चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा कि दुलदुलवा गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है और इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

एसडीएम संजय कुमार ने गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए नशा कारोबारियों को चेतावनी दी कि अब कोई भी इस धंधे में पकड़ा गया तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।

उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने कहा कि पूरे क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आज़ाद, मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, वनपाल पुष्पराज, सीआरपीएफ तकनीकी कर्मी दीपक सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!