डीएवी भवनाथपुर में समर कैंप और मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा)। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में चार दिवसीय समर कैंप का समापन एवं दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष सह डीजीएम, सेल एस. यू. मेदा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक और अरविंद पाठक मौजूद रहे। समागत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने तिलक और चंदन के साथ किया।

सभागार में पहुंचने पर प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने अतिथियों और अभिभावकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संगीत शिक्षक गणेश त्रिवेदी के निर्देशन में मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समर कैंप की जानकारी देते हुए प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने बताया कि बच्चों की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय कैंप में योग, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अभिभावकों के सहयोग से सफल हो पाया है।

समापन समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। पत्रकार सीताराम पाठक ने डीएवी विद्यालय को इस क्षेत्र के बच्चों के लिए ‘वरदान’ बताया, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सर्वांगीण विकास पर भी बल दिया जाता है।

मुख्य अतिथि एस.यू. मेदा ने कहा कि डीएवी भवनाथपुर के शिक्षक ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी शहरों के बच्चों के समकक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। यह विद्यालय के शिक्षकों और प्राचार्य के सतत परिश्रम का परिणाम है।

इस अवसर पर दसवीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शुभ आदित्य जय सिंह और हर्ष को सम्मानित किया गया। वहीं, 12वीं के विज्ञान संकाय से कृष मिश्रा, साक्षीप्रिया, अनीशा सिंह और वाणिज्य संकाय से राहुल कुमार मेहता, नवलपुंज और हर्षराज रमन को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन बच्चों के मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन संस्कृत शिक्षक प्रवीण कुमार पांडेय ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, बृजेंद्र कुमार, संजय राय, गणेश त्रिवेदी, शिक्षिका रंजना वर्मा, शशि वाला, नेहा शबनम, सुनैना, बुलबुल डाली आदि उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!