डायन बताकर बुजुर्ग महिला की पिटाई, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चार लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल महिला कुंती देवी के पुत्र बसंत रजवार ने बताया कि उनकी मां को गांव के ही राधेश्याम रजवार, उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र राजा राम रजवार और पुत्री पूनम देवी बीते दो वर्षों से डायन बताकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में कई बार गांव में पंचायती भी हुई, लेकिन आरोपियों का मनोबल बढ़ता गया।

बसंत रजवार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर में अकेले खाना बना रही थीं, तभी आरोपियों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण जुटे, लेकिन तब तक आरोपी महिला को मृत समझकर फरार हो गए।

घटना की सूचना बरडीहा थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इंजरी रिपोर्ट कटवाकर महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल महिला की बहू मंजू देवी आदर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की वार्ड सदस्य भी हैं।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!