ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल वितरण, सौ जरूरतमंदों को मिली राहत

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):
सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में गुरुवार को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के बीरबल गांव निवासी समाजसेवी सह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर रमोद प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने दरवाजे पर 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
कंबल मिलते ही असहाय और गरीब लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा उपस्थित रहे, जिनके हाथों जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए।
इस कार्यक्रम में बीरबल पंचायत अंतर्गत आने वाले बीरबल, मकरी और बेलिया गांव के चिन्हित 100 जरूरतमंद महिला एवं पुरुष शामिल थे। कंबल वितरण के दौरान रमोद प्रसाद श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर रमोद प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों के बीच इस तरह की सामग्री वितरण करने से उन्हें आंतरिक संतोष और ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा रही तो आने वाले वर्ष में और भी व्यापक स्तर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने अपने संबोधन में रमोद प्रसाद श्रीवास्तव की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस तरह के समाजसेवी बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने पंचायतवासियों की ओर से रमोद प्रसाद श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से कामेश्वर यादव, देव कुमार यादव, बालेश्वर यादव, नंद किशोर यादव, रामचंद्र साह, अतिबाल मिश्रा, ऋषभ श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, शिवम कुमार, विकास यादव और महानंद यादव शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!