स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ता जल्द करें संपर्क, अन्यथा उठाना पड़ सकता है शुल्क

बंशीधर नगर:
बंशीधर नगर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौतम ने सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं सभी बिजली कर्मियों को निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के घर अब तक स्मार्ट मीटर नहीं लग पाए हैं, उनसे संपर्क कर शीघ्र स्मार्ट मीटर लगाया जाए।
उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार के माध्यम से कर्मियों को भेजकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर अब तक नहीं लगा है, वे मोबाइल नंबर 9771841650 पर संपर्क कर स्मार्ट मीटर लगवा सकते हैं। स्मार्ट मीटर पूरी तरह निःशुल्क लगाया जा रहा है।
कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने आए किसी भी कर्मी द्वारा पैसे की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत सीधे विद्युत विभाग के कार्यालय में करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो उपभोक्ता अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगवाते हैं, उन्हें भविष्य में इसका शुल्क स्वयं वहन करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वे जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कर दें। अन्यथा चेकिंग अभियान के दौरान उनकी बिजली आपूर्ति विच्छेदित कर दी जाएगी।
बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द वैध कनेक्शन कराएं और कनेक्शन के बाद ही बिजली का उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगवाने से उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी

2
3
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!