टाउनशिप सेल डीएवी भवनाथपुर के छात्रों का जलवा, शुभ आदित्य ने जिला में दूसरा स्थान पाया

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा)। टाउनशिप सेल डीएवी स्कूल, भवनाथपुर के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में शुभ आदित्य ने 96.80% अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय टॉपर बना, बल्कि जिला में दूसरा स्थान भी प्राप्त किया।

इसके बाद जय सिंह ने 93.20% अंक के साथ दूसरा स्थान, हर्ष कुमार ने 91.80% अंक के साथ तीसरा, सात्विक कुमार चौबे ने 91%, विराज कुमार चौबे ने 90.60%, पीयूष कुमार सोनी और तनिष्क कुमार ने 90.20%, विशिका रानी ने 89.60%, सूर्यांश पाण्डेय ने 89%, तथा आदिल आलम ने 88.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जय शंकर तिवारी, सूरज सिंह, अनिल द्विवेदी, संजय राय भट्ट और संतोष कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!