टंडवा भगलपुर में कंचन जायसवाल का जनसंपर्क अभियान, ऐतिहासिक विकास का किया वादा

Location: Garhwa


नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा भगलपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बेंच छाप का पर्चा वितरण कर लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की। स्थानीय लोगों ने उन्हें भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर का विकास लंबे समय से रुका हुआ है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। शहर में स्वच्छ वातावरण तैयार करते हुए प्रत्येक वार्ड को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में पानी, शौचालय और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। अब तक शहर में विकास का कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
कंचन जायसवाल ने कहा कि शहर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और बरसात के दिनों में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके समाधान के लिए विशेष अभियान चलाकर नाली और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में छोटे व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली को समाप्त करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, अरविंद धर दुबे, रितेश चौबे, अरुण तिवारी, रामशीष तिवारी, संजय तिवारी, अविनाश पासवान, अंकित तिवारी, विकास तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, पियुष चौबे, निखिल तिवारी, शुभम तिवारी, शुभम गुप्ता, सरिता सागर, सीमा देवी, माधुरी देवी, विद्या देवी, अनामिका प्रकाश, शहादत, अरविंद सोनी, लक्ष्मण उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!