झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने 101 दिनों में पूरी प्रक्रिया का दिया निर्देश

Location: Garhwa



झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्पष्ट समय सीमा तय कर दी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत में शपथ पत्र और सिलबंद रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि चुनाव की तैयारी 8 सप्ताह यानी 56 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अगले 45 दिनों में मतदान से लेकर परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होगी। इस प्रकार कुल 101 दिनों में नगर निकाय चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने आयोग की समय-सीमा को स्वीकार करते हुए 101 दिनों के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि ओबीसी सूची, आरक्षण से संबंधित जनसंख्या डेटा और अन्य आवश्यक दस्तावेज आयोग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। सरकार की ओर से अब किसी अतिरिक्त दस्तावेज या जानकारी की आवश्यकता नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अदालत में स्वीकार किया कि सरकार ने निकाय चुनाव से संबंधित सभी औपचारिकताएँ पूरी कर दी हैं और अब नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि रांची नगर निगम की पूर्व पार्षद रोशनी खालको सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि चुनाव न होने से नगर निकायों के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सभी अधिकार अधिकारियों के जिम्मे जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!