रमना में 50 लाख की लागत से भवन निर्माण का भूमि पूजन, विकास को लेकर विधायक अनंत ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Location: Manjhiaon


रमना : झारखंड सरकार क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है। व्यक्ति के विकास से ही समाज का विकास संभव है। उक्त बातें विधायक अनंत प्रताप देव ने रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं को ‘मइया सम्मान योजना’ के माध्यम से स्वावलंबी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सहिया बहनों के मानदेय में वृद्धि की गई है। शिक्षा में सुधार को लेकर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है, लेकिन विपक्ष के नेता क्षेत्र और राज्य को बदनाम करने में लगे हैं।

उन्होंने पूर्व विधायक पर तंज करते हुए कहा कि पूर्व विधायक द्वारा कराई गई खुदाई में उन्हें सीमेंट प्लांट कहीं नहीं दिखा, जिससे लोग मायूस हैं। सरकार भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाए जाने को लेकर गंभीर है।

जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार और विधायक के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति बढ़ी है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं, जिन्हें धीरे-धीरे पूरा करने का प्रयास जारी है।

झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि भवनाथपुर के विरोधियों को क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं दिखता। विकास विरोधी गड्ढे में सीमेंट प्लांट खोज रहे हैं। 15 वर्ष तक सत्ता में रहने वाले और डबल इंजन की सरकार के साथ चलने वाले पूर्व विधायक सीमेंट प्लांट के नाम पर लोगों को गुमराह करते रहे। अगर पूर्व जनप्रतिनिधि क्षेत्र की बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर गंभीर होते, तो आज भवनाथपुर में पावर प्लांट खड़ा दिखता।

कार्यक्रम को रामचंद्र राम, कुलदीप पासवान, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सहित कई लोगों ने संबोधित किया जबकि कार्यक्रम का संचालन रमना विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने किया। मौके पर अनुज कुमार चंद्रवंशी, मुन्ना पासवान, संतोष यादव, संदीप कुमार, गंगा प्रसाद चंद्रवंशी, नरेश गुप्ता, बबलू सिंह, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!