जीएन कॉन्वेंट के होनहारों ने आईआईटी में बजाया सफलता का डंका

Location: Garhwa

गढ़वा : शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गौरवपूर्ण इतिहास रच दिया है। इस वर्ष आयोजित आईआईटी एडवांस 2025 परीक्षा में स्कूल के दो मेधावी छात्र स्नेहल दुबे और दीपांशु कुमार चौबे ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक लाकर स्कूल टॉपर बने स्नेहल दुबे ने आईआईटी में चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है। वे नागेंद्र नाथ दुबे और नीतू देवी के पुत्र हैं। उनके पिता ठेकेदारी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। स्नेहल ने भविष्य में आईआईटी से एस्ट्रोनॉट इंजीनियरिंग करने की इच्छा जताई है। वहीं दीपांशु कुमार चौबे ने भी आईआईटी में चयन के बाद देश सेवा की भावना व्यक्त की है।

दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल की उच्चस्तरीय शिक्षण व्यवस्था, क्विज, विश्लेषणात्मक मूल्यांकन और प्रेरणादायक शिक्षकों ने उन्हें सफलता की राह दिखाई।

इस सफलता पर विद्यालय निदेशक ने कहा कि विज्ञान जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में यह सफलता भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं प्राचार्य सीबी सिन्हा ने इसे पूरे स्कूल परिवार के समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया। उपप्राचार्य बीके ठाकुर ने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण कहा।

इस अवसर पर संतोष प्रसाद, नीरा शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, मुकेश भारती, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, खुर्शीद आलम, सुनीता कुमारी सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई दी। बाद में दोनों छात्रों को शील्ड, गिफ्ट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
    error: Content is protected !!