जीएन कान्वेंट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता और शपथ का संगम, छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प              

Location: Garhwa

                                                                                         गढ़वा : जीएन कान्वेंट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ और प्रबंधन के सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना था। इस मौके पर विद्यालय निदेशक सह शिक्षाविद मदन केशरी ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को इसीलिए मनाया जाता है ताकि हम अपने पर्यावरण की मौजूदा स्थिति को समझें और उसके संरक्षण के प्रति सचेत हों। आज पृथ्वी पर प्रदूषण और संसाधनों के अति दोहन से जीवन संकट में है। यदि अब भी नहीं चेते तो भविष्य में हालात भयावह हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण जैसे खतरे हमारे दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं। हम सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी और जितना आवश्यक हो उतना ही संसाधनों का उपयोग करना होगा।

इस अवसर पर छात्रों को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य बी के ठाकुर, शिक्षक कृष्णा कुमारऋषभ श्रीवास्तव, अभिभावक शैलेन्द्र उपाध्यायकाव्य केशरीगार्ड मनती समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!