जनता दरबार में गूंजी बिजली संकट की गूंज, कनेक्शन होने के बावजूद अंधेरे में जी रहे कल्याणपुर के लोग

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली शिकायत सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के ग्रामीणों की रही।

ग्रामीण परमानंद यादव, अरुण कुमार यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव समेत अन्य ने बताया कि गांव के अधिकांश घरों में बिजली कनेक्शन तो उपलब्ध है, लेकिन विभाग ने अब तक बिजली पोल और तार नहीं लगाए हैं। नतीजा यह है कि कनेक्शन होने के बावजूद बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की।

उपायुक्त ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में अन्य शिकायतें भी सामने आईं—

  • मंझीआंव निवासी मंजू देवी ने अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति देने का अनुरोध किया।
  • बलीगढ़ निवासी ताहिर हुसैन अंसारी ने बताया कि 2021-22 में लिए गए कृषि ऋण का भुगतान वह सूखा और कम बारिश के कारण नहीं कर पाए हैं, इसलिए झारखंड सरकार की कृषि ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफी की मांग की।
  • खजूरी, चिरौंजिया निवासी अच्युत कृष्णा ने जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने, बीरबंधा की शीला कुमारी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने, जाटा के बशारत अंसारी ने वृद्धावस्था पेंशन चालू करने और कल्याणपुर की फरहत रबाब ने मईयाँ सम्मान योजना का लाभ दिलाने का आवेदन दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!