जनजातीय बहुल गांवों में 19 से 26 जून तक लगेगा विशेष सरकारी सेवा शिविर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड के सात जनजातीय एवं जनजातीय बहुल गांवों में 19 जून से 26 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर झारखंड सरकार के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आदिम जनजातीय समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त भारत मिशन, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान योजना, बंधन योजना और मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।

शिविर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • रामपुर पंचायत:
    • 19 जून – रामपुर गांव
    • 21 जून – जाहर सराय गांव
    • 26 जून – रानी ताली गांव
  • सोनपुरवा पंचायत:
    • 20 जून – चंद्रपुर गांव
    • 23 जून – सोनपुरवा गांव
  • खरसोता पंचायत:
    • 24 जून – खरसोता गांव
  • मोरबे पंचायत:
    • 25 जून – मोरबे गांव

कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में मौके पर ही जरूरी प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे और योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाया जाएगा। बीडीओ कनक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने का निर्देश दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!