छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

Location: Meral



मेराल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ब्लॉक कॉलोनी मेराल में ध्वजारोहण के दौरान व्यवस्था की गंभीर खामी सामने आई। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लगाई गई रस्सी बीच में फंस जाने के कारण निर्धारित समय पर तिरंगा नहीं फहराया जा सका। करीब छह मिनट तक रस्सी को ठीक करने की कवायद चलती रही। तीन प्रयासों के बाद तकनीकी गड़बड़ी दूर हुई और किसी तरह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सका।
निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे ध्वजारोहण के लिए पहुंचे। रस्सी खींचते ही वह बीच में फंस गई और तिरंगा नहीं खुल सका। मौके पर मौजूद लोगों के सामने जिम्मेदारों को रस्सी ठीक करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
पहली कोशिश नाकाम होने के बाद दूसरी बार भी रस्सी ने साथ नहीं दिया। इसके बाद तीसरी बार रस्सी की गांठ को दुरुस्त किया गया, तब जाकर तिरंगा फहराया जा सका। इस दौरान समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित समय से करीब छह मिनट देर से फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण की व्यवस्था की पूर्व जांच नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। महज रस्सी की खराबी के कारण हुई देरी ने समारोह की तैयारियों और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
कार्यक्रम में सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णुकांत, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लमोहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!