छठ महापर्व को लेकर नारायण वन में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Location: केतार

केतार। आगामी छठ महापर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर केतार थाना अंतर्गत नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केतार थाना प्रभारी ने की।

बैठक में प्रखंड प्रमुख, प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह सहमति जताई कि इस वर्ष भी छठ महापर्व को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा।

विदित हो कि नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर में प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर लाखों की संख्या में व्रतधारी एवं श्रद्धालु जुटते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बैठक में व्रतधारियों के बैठने की व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग प्रावधान, मेला परिसर का निर्धारण, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। जरूरत पड़ने पर गढ़वा पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग एवं सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पूजा समिति को भी निर्देश दिया गया कि वे सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!