छठ पर्व : एसडीएम ने घाटों पर की दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Location: Garhwa

24 घंटे कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष, चार शिफ्ट में मौजूद रहेंगे मजिस्ट्रेट

गढ़वा : छठ महापर्व के मद्देनज़र अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। कुल 9 प्रमुख छठ घाटों पर अलग-अलग दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि दानरो नदी टंडवा पुल के उत्तर व दक्षिण दोनों छोर पर अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार पीएचईडी कॉलोनी, हनुमान नगर, परिसदन के पास स्थित छठ घाट, नगवां मोहल्ला, गढ़देवी मोहल्ला और दीपूआं मोहल्ला के लिए भी पृथक-पृथक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन दंडाधिकारियों के साथ आवश्यक संख्या में जिला पुलिस बल के महिला व पुरुष जवान भी तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कांडी एवं मझिआंव प्रखंडों में भी मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर शीघ्र ही दंडाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में भी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 6-6 घंटे की शिफ्ट में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी स्थिति में हर समय दंडाधिकारी उपलब्ध रहें।
उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने विश्वास दिलाया कि प्रशासनिक स्तर से छठ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए छठ पर्व हर वर्ष की भांति शांति, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष ज्यादातर छठ घाटों पर पूजा समितियों ने समय रहते तैयारियां पूरी कर लीं हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!