चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 21, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



चैनपुर (गढ़वा): चैनपुर प्रखंड के बीआरसी परिसर में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 3,231 साइकिलों के वितरण अभियान का बुधवार को सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय, प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी एवं उप प्रमुख सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में 161 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत जरूरतमंदों तक पहुंचाना सांसद बीडी राम तथा हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को नई गति मिलेगी।
प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पात्र एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उप प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में 161 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी बबलू चौरसिया, अरुण पांडे, बबलू पांडे, प्रदीप दुबे, बीपीओ नीरज सिन्हा, बीआरपी मो. जुबेर, राकेश कुमार, प्रधानाध्यापक नंद कुमार पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!