चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड स्थित मालिया नदी तट पर बने सूर्य मंदिर परिसर में आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पर्वों के सफल और सुचारू आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया कि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने तथा सूर्य मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक एवं प्रखंड प्रमुख अजय शाह, ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, उपाध्यक्ष भोला शाह, सचिव श्रीकांत कुमार, उप सचिव बाबूलाल कुमार सहित सदस्य भिंसेरी भुईयां, कामेश्वर गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, दया गुप्ता, बालेश्वर यादव, महेश शाह, बिनोद यादव और संजय चंद्रवंशी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!