चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष पद पर साधा निशाना, बताया नियम विरुद्ध

Location: Garhwa

गढ़वा : चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्यों ने मंगलवार को आदर्श होटल में पत्रकार वार्ता कर संतोष केसरी पर गंभीर आरोप लगाए। चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि संतोष केसरी को वर्ष 2016 में ही चैंबर से हटा दिया गया था। ऐसे में उनका खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित करना गलत है। उन्होंने कहा, “चैंबर का अपना संविधान और बाईलोज है। अगर संतोष केसरी सदस्य हैं तो रसीद दिखाएं। हर बार नगर परिषद चुनाव आते ही वे खुद को कार्यकारी अध्यक्ष बताते हैं।

पटवा ने आरोप लगाया कि रविवार को संतोष केसरी ने ज्ञान निकेतन स्कूल में बैठक बुलाकर खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया, जबकि उसमें चैंबर के कुछ ही आजीवन सदस्य मौजूद थे।

उमेश कश्यप ने कहा कि संतोष केसरी व्यवसायियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कभी उन्होंने शहर में दुकानों में आग लगने पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में मदद की?
विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने कहा कि चैंबर के बाईलोज के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव होता है। संतोष केसरी को पहले गढ़वा के विकास को समझना चाहिए।
ज्योति प्रकाश ने कहा कि बबलू पटवा के नेतृत्व में चैंबर सक्रिय हुआ है। सड़क जाम आंदोलन के बाद शहर की सड़क का निर्माण सरकार से कराया गया।
दौलत सोनी ने कहा कि संतोष केसरी ने कुछ लोगों को बुलाकर खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया, जो गलत है।

डॉक्टर पतंजलि केसरी ने कहा कि रविवार की बैठक की जानकारी उन्हें नहीं दी गई, जबकि वे भी आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि शहर की खराब स्थिति के लिए व्यवसायियों को परेशान करना बंद होना चाहिए।

कार्यक्रम में लखन केसरी, संतोष कश्यप, उपेंद्र कुमार, देवेंद्र गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, अजय कमलापुरी, विक्रांत कुमार, पुनमचंद्र कांस्यकार, पंचम सोनी, विशाल गुप्ता, राहुल साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!