चिनिया रोड पर नाली निर्माण में भारी गड़बड़ी, नगर अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जताई कड़ी आपत्ति

Location: Garhwa


गढ़वा: चिनिया रोड स्थित गौतम नगर के पास नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित इस नाली निर्माण में किसी भी प्रकार के तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा बिना लेवल लिए मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नाहर चौक से शुरू होकर यह नाली कई गलियों को जोड़ती है, जिनका गंदा पानी मुख्य नाली से होकर बाहर निकलना चाहिए, लेकिन निर्माण में इस बात की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ठेकेदार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद अनदेखी की जा रही है।

नगर अध्यक्ष ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर निर्माण कार्य में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी दी और अविलंब सुधार की मांग की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी स्वीकार किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है और लेवलिंग में गंभीर त्रुटियां हैं।

मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी नाराजगी जताते हुए JE से स्पष्ट कहा कि नाली निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने यह भी बताया कि पूर्व में राज्य सरकार की विफलता के कारण 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन बजट अभाव के कारण केवल 11 मीटर की सड़क बनाई जा रही है, वह भी खराब गुणवत्ता के साथ।

स्थानीय निवासियों ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे स्वयं मामले का संज्ञान लें और गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार नाली निर्माण सुनिश्चित कराएं, ताकि बरसात में जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।

मौके पर अखिलेश तिवारी, गौतम चंद्रवंशी, सचिता पांडेय, रामबरन पांडेय, रामाशंकर पांडेय सहित कई मोहल्लेवासी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह
    error: Content is protected !!