ग्रामीणों से बकरी चोरी कर बाजार में बेचते थे चोर, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
प्रवेश यादव ने बरडीहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके तीन बकरियों (दो बकरी और एक बकरा) को गांव के सहदुल्ला अंसारी (25) और मेराज अंसारी ने चोरी कर लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदुल्ला अंसारी को गिरफ्तार कर बुधवार को गढ़वा जेल भेज दिया। मेराज अंसारी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हर मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों से बकरियां चुराते थे और बुधवार को मझिआंव के साप्ताहिक बाजार में उन्हें बेच देते थे।
थाना प्रभारी ने कहा, “बरडीहा थाना कांड संख्या 5/2025 के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

    मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट

    मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!