उपायुक्त शेखर जमुआर ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया प्रेरित

Location: Garhwa

मेराल: प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल स्टेडियम में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने फीता काटकर और बैटिंग करके किया। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक की बॉलिंग पर शॉट लगाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की
उपायुक्त शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने झारखंड के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि राज्य को धोनी जैसे दिग्गज और मुकेश कुमार जैसे विश्व चैंपियन ने नई पहचान दी है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में “खेलो गढ़वा” योजना के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला परिहारा और अंजुमन शाने ए वतन की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर परिहारा ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अंजुमन शाने ए वतन टीम ने 11 ओवर 1 गेंद में 89 रन बनाए। जवाब में परिहारा टीम ने 8 ओवर 3 गेंद में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। पीयूष कुमार को 2 विकेट लेने और 29 रन बनाने के लिए सलीम ऑटो सेंटर की ओर से “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार दिया गया।
उपायुक्त ने टूर्नामेंट आयोजन के लिए कमिटी की सराहना की और जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का सुझाव दिया। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक और झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, प्रमुख दीप माला कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, सूर्य प्रकाश, विनोद प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, जफीर अंसारी, मुन्ना राम और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल
    error: Content is protected !!